हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर हादसा, विजय देवरकोंडा की कार को टक्कर, बाल-बाल बचे अभिनेता

खबर शेयर करें

हैदराबाद। साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर उस समय हुई जब अभिनेता अपनी कार से पुत्तपर्थी से हैदराबाद लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे विजय देवरकोंडा की कार के आगे चल रही बोलेरो अचानक दाईं ओर मुड़ गई। तेज रफ्तार में आने के कारण अभिनेता की कार बोलेरो के बाएं हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा, हालांकि सौभाग्य से विजय देवरकोंडा और उनके साथ सवार दो अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरिक्ष से घर वापसी: 9 महीने बाद सकुशल लौटीं सुनीता विलियम्स, भारत में जश्न का माहौल

घटना के तुरंत बाद अभिनेता को दूसरी कार से हैदराबाद रवाना कर दिया गया। वहीं, उनकी टीम ने बीमा प्रक्रिया के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि यह एक मामूली सड़क दुर्घटना थी और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले पर सियासी घमासान, हरभजन सिंह ने की बहिष्कार की मांग

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, हालांकि बाद में यातायात सामान्य कर दिया गया।

You cannot copy content of this page