Accident: नैनीताल आ रही कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, चार घायल…स्थानीय लोगों ने बचाई जिंदगियां

खबर शेयर करें

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। कार के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) मंगलवार को कार संख्या यूके 07 एएम 7810 से किसी काम के सिलसिले में नैनीताल की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि ताकुला पुरानी चुंगी के पास पहुंचते ही चालक ने अचानक कार पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: मुर्गा गाड़ी की आड़ में चल रही थी चरस तस्करी, 2.683 किलो बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

हादसे के दौरान स्थानीय निवासी बसंत मेहरा की नजर खाई में गिरती कार पर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को साथ लेकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदरों की समस्या पर गरमाया मामला, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्षद पहुंचे डीएम से मिलने

कार सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिरी थी, जिसके चलते घायलों को बाहर निकालना आसान नहीं था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चारों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है और उनकी स्थिति ठीक बताई गई है। उन्होंने बताया कि कार यदि कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस की ओर से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के कारण सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस क्रैश, पायलट सुरक्षित

पुलिस ने हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया कार के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने वाहन को खाई से निकालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page