हल्द्वानी: नो पार्किंग जोन में वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 261 चालकों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को बड़े स्तर पर कार्रवाई की।

निर्देशों के अनुपालन में चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सदर बाजार और मंगलपड़ाव क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग जोन और गलत तरीके से पार्क किए गए 38 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पंतनगर विवि में पीएचडी छात्र की हृदय गति रुकने से मौत

वहीं, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। अभियान के दौरान कुल 261 लापरवाह चालकों के खिलाफ ₹82,500 का जुर्माना वसूला गया, जबकि 10 वाहन सीज और तीन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत, चंडीगढ़ के थे सभी नाबालिग दोस्त

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहन नो पार्किंग जोन या सड़क किनारे अवैध स्थानों पर न खड़े करें, क्योंकि इससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है और एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं के संचालन में भी कठिनाई आती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हर जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी एयर सेवा, लैंसडाउन-आदि कैलाश भी होंगे एयर नेटवर्क से जुड़े

पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page