Nainital: पतलोट में 17 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगा चयन

खबर शेयर करें

नैनीताल। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला पतलोट में आयोजित होगा, जिसमें करीब 500 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हम हारे नहीं, हराए गए’: बंगाल नतीजों पर ममता बनर्जी का हमला, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए बड़े सवाल

कंपनी की ओर से एनएपीएस ट्रेनी (NAPS Trainee) पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं, आईटीआई या स्नातक की योग्यता प्राप्त की हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, डीआईटी विवि के मालिक को नोटिस
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस ने 303 ग्राम चरस के साथ युवक को दबोचा

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 05942-236087, 9927347474, 9410499684 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page