Haldwani: कालाढूंगी में फायरिंग कांड का खुलासा…तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्टल व तमंचा बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने कालाढूंगी फायरिंग कांड का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 200 से अधिक अतिथि शिक्षक समायोजन से वंचित, दुर्गम क्षेत्रों के शिक्षक सबसे ज्यादा प्रभावित
यह भी पढ़ें 👉  सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त संदेश, पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय चालों को करारा झटका

पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों को मौके पर बुलाया गया था, जहां विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट के बाद फायरिंग की गई। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अलग से मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में पुलिस–लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

सफल कार्रवाई पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को 1,500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page