Nainital: रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के सांवाल्दे क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान चार वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और खुशियों भरा पर्यटन दौरा मातम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी सीता राम जांगिड़ अपने परिवार के साथ रामनगर घूमने आए थे और एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। उनकी चार वर्षीय बेटी मनस्वी अपने भाई के साथ स्विमिंग पूल में नहा रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पूल के गहरे हिस्से में पहुंच गई और पानी में डूबने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा...बारात की बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल

जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ती, वह गंभीर हालत में पहुंच चुकी थी। परिजन तत्काल उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली संकट, मध्यम व दीर्घ अवधि के टेंडर पर नहीं मिल रही कंपनियां

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई। रामनगर के कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रोपवे प्रोजेक्ट को रफ्तार...BRIDCUL बनेगा रेगुलेटर, जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे शामिल करने के निर्देश

You cannot copy content of this page