Haldwani: तीज महोत्सव में बिखरी संस्कृति की रंगत, रैंप वॉक और नृत्य ने बांधा समां

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में तीज महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर सावन और तीज की खुशियों को साझा किया। शिव और गौरा की आराधना कर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष सोनू जोशी और ममता अग्रवाल ने किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का डबल एक्शन, कालाढूंगी-हल्द्वानी में दो सट्टेबाज गिरफ्तार

तीज महोत्सव के दौरान रैंप वॉक, नृत्य, क्वेश्चन-आंसर राउंड, मेहंदी और पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सावन के गीतों और सांस्कृतिक रंग ने पूरे आयोजन को तीज के उल्लास से भर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.09 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतियोगिताओं के परिणाम में प्रयास एवं उड़ान क्लब की चंपा चिलवाल और शिवाय भारद्वाज को तीज क्वीन चुना गया। वहीं एकता गुप्ता और अनुराधा फर्स्ट रनरअप रहीं। सोलह श्रृंगार लकी लेडी का खिताब सौम्या जोशी और ममता अग्रवाल ने अपने नाम किया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज के पारंपरिक महत्व को भी साझा किया। शिव-पार्वती की आराधना के साथ उन्होंने परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, चालक को झपकी आने से हादसा, तीन घायल

इस अवसर पर नीरजा, सीमा, सुशील, रमा, दुर्गा, रेखा, कमला, मयूरी, सौम्या, पूजा, रश्मि, सरला, ऋतु, एकता, गीता, शिवानी, अनुराधा, नंदा, निर्मला, उषा, चंपा सहित क्लब से जुड़ी अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page