Uttarakhand: बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग पर हादसा…खाई में गिरी कार, पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार कांचुला पुल के समीप कार संख्या यूके-04-2999 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद...Video

हादसे में वाहन सवार कुंदन सिंह, निवासी नाचनी, जनपद पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकार लाएगी खुद का टैक्सी एप, चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड पर भी सहमति

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उपचार के लिए अल्मोड़ा भेजा गया। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा-पौड़ी से करेंगे चुनावी शंखनाद
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page