रुद्रपुर: शिक्षिका की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, केयरटेकर पर हत्या का आरोप

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी और वर्तमान में कौशल्या फेस-2 में रहने वाली 52 वर्षीय सुषमा पंत किच्छा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेली रहती थीं। उनके साथ बीते करीब 14–15 वर्षों से अजय मिश्रा, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है, केयरटेकर के रूप में रह रहा था। अजय मिश्रा का दक्ष चौराहे पर एक होटल भी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: लूटकांड का ₹10 हजार का इनामी आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, दो माह से था फरार

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अजय मिश्रा घर में ताला लगाकर होटल चला गया। दोपहर में जब वह लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा धक्का देकर खोला तो अंदर सुषमा पंत की जली हुई लाश देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सोसायटी अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 04 जून 2025

सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई नवीन जोशी, एएसएसआई मोहन जोशी और फोरेंसिक टीम प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर सुषमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 09 अगस्त 2025

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अजय मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page