हल्द्वानी: श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व आगामी 5 नवंबर को पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सिख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी की ओर से विशाल कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन किया जाएगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रातःकाल शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। संगत गुरबाणी गायन करते हुए नगर भ्रमण करेगी। इसके बाद 4 नवंबर की शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक गुरुद्वारे में धार्मिक दीवान सजाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी बदला रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

मुख्य आयोजन 5 नवंबर को रामलीला ग्राउंड स्थित विशाल पंडाल में होगा। यहां पंथ के प्रसिद्ध कथावाचक, कीर्तनीय और ग्रंथी सिंह गुरबाणी कीर्तन, कथा-विचार और उपदेश प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  THDC Tunnel Landslide: टनल के अंदर पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर में भक्ति और सेवा का माहौल रहेगा। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं नाम जपना, कीरत करना और वंड छकना को अपनाने का संकल्प लिया जाएगा। गुरु नानक देव जी को एक महान दार्शनिक, समाज सुधारक, धर्म सुधारक और योगी के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने मानवता को सत्य, परिश्रम और सेवा का संदेश दिया।

प्रेस वार्ता में सरपरस्त अमरजीत सिंह बिंद्रा, मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा, जसपाल सिंह कोहली, रणजीत सिंह नागपाल, हरजीत सिंह सच्चर, हरविंदर सिंह कुकरेजा, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, अमरजीत सिंह सेठी, जसपाल सिंह मालदार, चरणजीत सिंह बिंद्रा, सनी आनंद आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page