BREAKING NEWS: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, एपी बाजपेई हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट बने

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य सरकार ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सबसे अहम बदलाव में आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि यहां तैनात रहे आईएएस प्रतीक जैन को जीएमवीएन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

Major Bureaucratic Reshuffle in Uttarakhand: कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। कौशल विकास निदेशक आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार हटा लिया गया है, जबकि अन्य जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, प्रदेश में तैयार होगा सिंगल विंडो सिस्टम

आईएएस सौरभ गहरवार को एमडी सिडकुल के साथ अपर सचिव उद्योग और निदेशक राजकीय मुद्रणालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर सचिव नियोजन के साथ पर्यटन विकास परिषद में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक सेवायोजन का दायित्व भी सौंपा गया है।

आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के साथ-साथ अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

रुद्रप्रयाग और जीएमवीएन में अहम बदलाव

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रहे आईएएस प्रतीक जैन को अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का एमडी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू का दायित्व भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टाटा मोटर्स फाउंडेशन की पहल से बदली खटोला की तस्वीर, 5 हजार ग्रामीणों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

पीसीएस अधिकारियों में भी बदलाव

पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक के साथ अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद और प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम का प्रभार दिया गया है।

सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुरेश जोशी को दुग्ध व दुग्ध विकास विभाग के साथ जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं अपर सचिव कवींद्र सिंह को सचिवालय प्रशासन और संस्कृत शिक्षा के साथ कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी सरकार की सख्ती...यूपीसीएल में एसी, गाड़ियों और यात्राओं पर लगाम, ऊर्जा बचत के लिए 23 नए नियम लागू

पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना चीनी पद से हटाकर प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेयी को किच्छा शुगर मिल से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page