Haldwani: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका बिगुल, 16 फरवरी को राजभवन घेराव का ऐलान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने 16 फरवरी को देहरादून में राजभवन घेराव का ऐलान किया है। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुमाऊँ मंडल से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर मंथन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कांवड़िए को बाइक ने मारी टक्कर, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने फूंकी बाइक, लगा लंबा जाम
यह भी पढ़ें 👉  चीन में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, जानवरों से इंसानों में फैलने का खतरा

नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि 16 फरवरी का आंदोलन जनआक्रोश की सशक्त अभिव्यक्ति होगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दे उठा रही है और कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक भागीदारी का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल पुलिस ने 108 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

बैठक में उपनेता सदन एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, विधायक तिलकराज बेहड़, गोपाल सिंह राणा, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल समेत कुमाऊँ मंडल के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page