नैनीताल: स्कूटी खाई में मिली, पर्यटक लापता… दो दिन बाद दिल्ली में मिला जिंदा

खबर शेयर करें

पत्नी से विवाद के चलते की आत्महत्या की साजिश, पुलिस को करता रहा गुमराह

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए एक आर्किटेक्ट ने ऐसा ड्रामा रचा कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें दो दिन तक जंगल में खाक छानती रहीं। पंगोट क्षेत्र में उसकी किराए की स्कूटी संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में मिली, बैग और मोबाइल सड़क किनारे पड़े मिले, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई गई। लेकिन दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पता चला कि युवक सकुशल दिल्ली लौट चुका है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पीतमपुरा निवासी अंकित धीमान पेशे से आर्किटेक्ट हैं। वह अपनी कार हल्द्वानी में पार्क कर नैनीताल पहुंचे थे, जहां से उन्होंने स्कूटी किराए पर ली और पंगोट की ओर निकल गए। देर शाम स्थानीय ग्रामीणों को पंगोट के पास सड़क किनारे एक बैग और मोबाइल मिला, साथ ही खाई में स्कूटी दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर युवक का कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चार IAS, दो PCS और पांच सचिवालय अधिकारियों के तबादले

बैग में मिले दस्तावेजों से युवक की पहचान अंकित धीमान के रूप में हुई। इसी दौरान युवक के मोबाइल पर कॉल आया, जिससे पुलिस को परिजनों से संपर्क करने में मदद मिली। सूचना मिलने पर युवक के माता-पिता और पत्नी दिल्ली से नैनीताल पहुंचे। इस दौरान अंकित ने खुद ही परिजनों को फोन कर बताया कि वह सकुशल दिल्ली में है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा: 4224 कर्मकारों के खातों में डीबीटी से ₹12.89 करोड़ ट्रांसफर, 191 सीएससी में विशेष सुविधा शुरू

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि जब पुलिस ने युवक से फोन पर संपर्क किया, तो वह बार-बार बयान बदलता रहा। सख्ती बरतने पर उसने स्वीकार किया कि पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मानसिक तनाव के चलते वह आत्महत्या करने की नीयत से नैनीताल आया था। लेकिन ऐन वक्त पर इरादा बदल गया और उसने स्कूटी को खाई में धकेलकर खुद दिल्ली लौटने का फैसला किया ताकि लोग उसे मृत समझें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीपीनगर पुलिस की नाक के नीचे ट्रांसपोर्ट नगर बना ‘अवैध शराब और जुए का अड्डा’! ढाबों की आड़ में चल रहा धंधा, पुलिस मौन

पुलिस के अनुसार युवक मानसिक तनाव में था और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस सर्च अभियान में एसडीआरएफ के एसआई मनोज रावत, चंदन रौतेला, महेंद्र भंडारी, आर. खेतवाल, एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई दीपक कार्की, शाहिद अली सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page