हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, नगर निगम की जेसीबी पर पथराव, शीशा टूटा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी चौराहे से क्रियाशाला रोड के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने नगर निगम की जेसीबी पर पथराव कर दिया। हमले में जेसीबी का अगला शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बारिश का कहर...यमुनोत्री हाईवे बंद, केदारनाथ मार्ग पर खतरा, कैलास यात्रा ठप...200 से ज्यादा यात्री फंसे

नगर निगम के अनुसार मुखानी चौराहे से नीचे सिंचाई विभाग की खाली भूमि पर हाईटेक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इसी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही कब्जाधारक पक्ष के लोगों से टीम की नोकझोंक हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार...16 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन में तेजी

आरोप है कि भीड़ ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे नगर निगम की जेसीबी का शीशा टूट गया। यह मामला हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या-17 का बताया जा रहा है। पथराव के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  तल्ली हल्द्वानी में बिजली सुरक्षा को लेकर उठी आवाज़, पार्षद मनोज जोशी ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page