उत्तराखंड: निगम व निकाय कर्मियों को मिली सौगात, महंगाई भत्ता 11% बढ़ा

खबर शेयर करें

देहरादून। निगम, निकायों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। बुधवार को शासनादेश जारी कर 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया गया। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां घोषित, दो चरणों में होगा मतदान, 31 जुलाई को मतगणना

जारी आदेश के अनुसार, पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है। नई दरें एक जनवरी से लागू मानी जाएंगी। इसके तहत कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक हिंदू श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा पर रोक, 77 श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे देवदर्शन

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव उद्योग के प्रति आभार जताया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी व महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा कि सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑटो पार्ट्स कंपनी में राज्य कर विभाग का छापा, इनपुट टैक्स क्रेडिट में बड़ी अनियमितता उजागर
Ad

You cannot copy content of this page