नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 6 अगस्त 2025 को नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए “अलर्ट” जारी किया गया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित आपदा जोखिमों — जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव तथा नदी-नालों में तेज बहाव — को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 6 अगस्त (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: तेहरान ने युद्धविराम तोड़ने का लगाया आरोप, होर्मुज जलडमरूमध्य पर दुनिया की नजर

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपदा की स्थिति में वे कार्यालयों में उपस्थित रहें तथा जिला आपदा प्रबंधन इकाई के साथ समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 2.10 करोड़ की लागत से लगेंगे 11 नए ट्रांसफार्मर

किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष के निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर दी जा सकती है:
📞 05942-231178, 231179
📞 टोल फ्री नंबर: 1077

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महंगाई: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भी इजाफा

You cannot copy content of this page