Uttarakhand: स्वतंत्रता दिवस पर 154 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, उत्कृष्ट सेवा और विशिष्ट कार्यों के लिए मिलेगा डीजीपी प्रशस्ति सम्मान…सूची देखें

खबर शेयर करें

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न इकाइयों और संवर्गों में उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, विशिष्ट कार्य और सराहनीय योगदान देने वाले 154 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से चयनित पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है। सम्मान की अलग-अलग श्रेणियों में सेवा के आधार पर तथा विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी : धराली-हर्षिल में सर्च ऑपरेशन जारी, गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही ठप
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आमों की 'लूट', सड़क पर बिखरीं 600 पेटियां, लगा जाम
यह भी पढ़ें 👉  बम से भी ज्यादा घातक 2 एमजी की ये दवा, ट्रंप ने फेंटेनाइल को बताया सामूहिक विनाश का हथियार

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए जाने से निश्चित रूप से अन्य पुलिस कर्मियों को भी आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे सभी जवान इससे प्रेरित होकर इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा एवं विभाग के हित में सदैव उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page