Uttarakhand: होम स्टे में नवविवाहित महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले खून के निशान, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

मसूरी। मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरी नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी शकरपुर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आए थे। पहले वे ऋषिकेश पहुंचे और इसके बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित एक होम स्टे में ठहरे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वैलेंटाइन डे पर खूनी अंजाम: कार में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, गोली मारकर हत्या और फिर आत्महत्या की आशंका

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे। सोमवार सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को बेसुध अवस्था में पाया। उसके मुंह से खून निकल रहा था। घबराए पति ने तत्काल होम स्टे संचालक और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस को कमरे के भीतर खून के निशान भी मिले हैं, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक हत्याकांड: बोरे में मिला युवती का सिर कटा शव, प्राइवेट कंपनी की HR मैनेजर की बेरहमी से हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति पुणे में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है, जबकि राधा गायत्री गुरुग्राम में नौकरी करती थीं। शादी के बाद दोनों उत्तराखंड घूमने आए थे।

घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि परिजन विशाखापट्टनम से मसूरी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जीएसटी चोरी पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई...दो फर्मों पर छापा, मौके पर वसूले 2.35 करोड़ रुपये

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। कमरे से मिले साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page