Uttarakhand: विकासनगर में दर्दनाक हादसा: हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, तीन यात्रियों की मौत, 27 घायल

खबर शेयर करें

देहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (एचपी रोडवेज) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया।

Major Road Accident in Vikasnagar: HP Roadways Bus Falls into Gorge, 3 Dead: प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचपी रोडवेज की बस हरिपुर–कोटी–मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत

एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। 13 घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 10 यात्रियों का इलाज हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा पांवटा साहिब अस्पताल में 3 और ग्राफिक एरा अस्पताल में 1 घायल का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Job Update: उत्तराखंड में लगेंगे चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य

थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।

हादसे में मृतक

  1. यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल)
  2. रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र, ग्राम विज़मल, नेरवा (हिमाचल)
  3. धन बहादुर, ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल)
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: एक वोट से अध्यक्ष बनीं दीपा दरम्वाल, टॉस से उपाध्यक्ष बनीं देवकी बिष्ट

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कालसी क्षेत्र में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने जिला मजिस्ट्रेट से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page