Haldwani: सड़क हादसा…गौलापार क्षेत्र में बोलेरो की चपेट में आने से किसान की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। होली के दिन गौलापार क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। बाइक सवार किसान आगे जा रहे वाहन से टकराकर सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गौलापार के देवल्ला तल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान सोबन सिंह होली की शाम किसी काम से घर से निकले थे। घर लौटते समय चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में उनकी बाइक आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 27 अगस्त से

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ओखलढूंगा विद्यालय में जल व्यवस्था सुधरने की उम्मीद, समाजसेवियों की पहल से तेजी से चल रहा पुनर्निर्माण कार्य

परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले रॉड लेवर एरिना में लौटी फेडरर की जादूई आभा, भावुक हुए टेनिस प्रेमी

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। सोबन सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page