Uttarakhand: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म…तीन आरोपी नामजद, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

चंपावत। जिले के सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंपावत कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, 5 मई को नाबालिग शाम तक घर नहीं लौटी। पूछने पर उसने बताया था कि एक परिचित युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है। देर रात तक संपर्क न होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में भूकंप के दो झटकों से दहशत, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बुधवार तड़के करीब 4 बजे किशोरी को एक कमरे से बरामद किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोप है कि सल्ली निवासी तीन युवकों ने उसे धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया और बाद में कमरे में बंद कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट एक्ट की धारा 5/6 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टी20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने घोषित की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम, जोश टंग को पहली बार मौका, आर्चर भी शामिल
Ad

You cannot copy content of this page