UKSSSC पेपर लीक: ईडी का बड़ा एक्शन…आरोपी हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच, भर्ती घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाकम सिंह की करीब 63 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियां अटैच कर दी हैं। ईडी की जांच में सामने आया है कि हाकम सिंह ने विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में चयन का झांसा देकर अभ्यर्थियों से कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपये की अवैध वसूली की थी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) जांच के तहत की गई है।

ईडी की जांच के अनुसार, हाकम सिंह ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती परीक्षा सहित विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली थी। जांच एजेंसी को यह भी संकेत मिले हैं कि परीक्षा आयोजन से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका भी संदिग्ध रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: भाजपा के 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, 2027 से पहले बदले समीकरण

परीक्षा आयोजन से जुड़ी कंपनी पर भी जांच का दायरा

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने वाली आरएमएस टेक सॉल्यूशन के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। ईडी धनशोधन के पहलुओं की पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध रूप से वसूली गई रकम का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग पर STF का बड़ा प्रहार, मास्टरमाइंड गिरफ्तार…सेंटर से मिला ‘डिजिटल चीटिंग लैब’ का जखीरा

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी भर्ती घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, संपत्ति खरीद और बैंक खातों की भी गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

पहले कमजोर कानून, अब आजीवन कारावास तक का प्रावधान

जब पेपर लीक मामला सामने आया था, तब पुलिस ने हाकम सिंह के खिलाफ उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन उस समय नकल और पेपर लीक से जुड़े मामलों में सख्त दंड का स्पष्ट कानून नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: त्रिवेंद्र रावत पर लगे घूस और भ्रष्टाचार के आरोपों पर हाईकोर्ट में सुनवाई 1 मई को

अब उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं उपाय) अध्यादेश-2023 के तहत ऐसे मामलों में बेहद कड़े प्रावधान किए गए हैं।

भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता पर सरकार का फोकस

उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामलों के बाद सरकार ने कानून को और अधिक सख्त बनाया है। जांच एजेंसियां अब केवल पेपर लीक तक सीमित न रहकर उससे अर्जित अवैध संपत्ति और आर्थिक नेटवर्क पर भी कार्रवाई कर रही हैं। ईडी की यह कार्रवाई इसी दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page