हरिद्वार: शक में लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी ड्राइवर ने किया आत्मसमर्पण

खबर शेयर करें

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भभूतावाला बाग में शुक्रवार तड़के जिला अस्पताल के ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी थाने पहुंचकर खुद पुलिस के हवाले हो गया।

पुलिस के मुताबिक, शिवलोक कॉलोनी निवासी मुकेश पुजारी पिछले 11 साल से पिंकी के साथ लिव-इन में रह रहा था। पिंकी स्थानीय स्तर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों की आठ साल की बेटी भी है। मुकेश की पहली शादी हो चुकी है और उसकी पहली पत्नी से दो वयस्क बेटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चीन में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, जानवरों से इंसानों में फैलने का खतरा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे मुकेश पिंकी के घर पहुंचा। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई और गुस्से में उसने लोहे की रॉड से पिंकी पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 77.48 करोड़ का बजट पास, मानदेय बढ़ाने व ग्रामीण सुरक्षा पर जोर

घटना के बाद मुकेश सीधे रानीपुर कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला और एएसपी सदर निशा यादव ने मौके का मुआयना कर जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुकेश को पिंकी के चरित्र पर शक था, जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पालिकाध्यक्ष के व्यवहार से भड़के सभासद...पुलिस बुलाए जाने पर हंगामा, 22 नवंबर की बैठक के बहिष्कार का ऐलान

You cannot copy content of this page