लखनऊ : सहकारी सदस्यता अभियान में जादूगर राकेश का जादू, दर्शकों ने जमकर सराहा

खबर शेयर करें

संजीव झाम, लखनऊ: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में शुक्रवार को सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से सहकारी सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जादूगर राकेश श्रीवास्तव की जादू कला का खास आकर्षण देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  डीआरडीओ अधिकारी की कॉल डिटेल लीक, जासूसी और हत्या की साजिश का आरोप

प्रदेशभर से आए सहकारी बैंक अध्यक्षों और संयोजकों ने उनके अद्भुत प्रदर्शन की खूब सराहना की। जब राकेश ने ढाई फीट लंबी तलवार मुँह में डालकर चबा ली तो दर्शकों ने दाँतों तले उंगलियां दबा लीं। उन्होंने सहकारी सदस्यता अभियान पर जागरूकता बढ़ाने वाले जादू से सभी का दिल जीत लिया। अंत में उनका लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हम सब एक हैं’ पेश किया गया, जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-यूपी को मिली ₹14,115 करोड़ की सौगात, कैबिनेट ने द्वारका टनल और कानपुर-कबरई हाईवे को दी मंजूरी

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल मौजूद रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, धर्मपाल सिंह और सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन के आत्म प्रकाश मिश्रा ने किया।

You cannot copy content of this page