Nainital: गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर, अब तक 98 पर कार्रवाई

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है। प्रशासन के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक जिले में कुल 98 अराजक तत्वों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है।

न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल विवेक राय ने बनभूलपुरा निवासी शाहनवाज अंसारी उर्फ आतू को छह माह, अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी सागर को तीन माह और रिजवान इलियास को दो माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, बिंदुखत्ता निवासी विष्णु आरव को भी दो माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  28 अगस्त को रक्षाबंधन का खास संयोग, भद्रा नहीं बनेगी बाधा...पंडित डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया राखी और श्रावणी उपाकर्म का शुभ समय

जिला बदर की अवधि के दौरान संबंधित व्यक्तियों को नैनीताल जनपद की सीमा से बाहर रहना होगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होली के हुड़दंग पर बवाल...पानी के गुब्बारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़ के बाद मुकदमा दर्ज
Ad

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ समय-समय पर सख्त कार्रवाई करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल...अजय नौडियाल बने शिक्षा निदेशक, पांच संयुक्त निदेशक पदोन्नत
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page