Uttarakhand: होली के हुड़दंग पर बवाल…पानी के गुब्बारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़ के बाद मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

देहरादून। होली के जश्न के बीच राजधानी में हुड़दंग का मामला सामने आया है। चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक बीते दिन चकराता रोड पर दीपक पुत्र जगमेर सिंह अपने दोस्त अक्षय के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसका मन आनंद पुत्र शम्मी आनंद निवासी 145, लूनिया मोहल्ला से पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नकल माफिया गिरोह के सरगना हाकम को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

शुरुआत में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान मारपीट के साथ कुछ सामान में तोड़फोड़ भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर जेवर-नकदी लूट ले गए

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बारिश बनी काल...पहाड़ी से आया मलबा मकान में घुसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने होली के मद्देनजर शहरवासियों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page