पिथौरागढ़: नेपाल से आ रहे व्यक्ति के पास से विस्फोटक बरामद, एसएसबी ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की चेकिंग के दौरान एक नेपाल मूल के व्यक्ति के पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। व्यक्ति से पूछताछ में कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विस्फोटक अधिनियम 1908 की धारा 4 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति जांच में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम यम बहादुर खत्री पुत्र श्याम बहादुर खत्री निवासी पदमपुर, सुरखेत, नेपाल बताया। उसने दावा किया कि वह नेपाल की सेना में डुमलिंग में तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शराब के बढ़े दामों पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार के नोटिफिकेशन पर लगाया स्टे

जवानों द्वारा उसके बैग की तलाशी लिए जाने पर उसमें से नेपाल में निर्मित एक किलोग्राम एक्सप्लोसिव इमल्शन, पांच डेटोनेटर, केबल वायर, 220 रुपये भारतीय मुद्रा, और 1592 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: टनकपुर से नकली करेंसी का सौदागर गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान अभियुक्त कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छापेमारी में भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से लकड़ी बरामद, जांच में फंसे वन विभाग के अधिकारी

एसएचओ विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। सीमांत क्षेत्र में इस प्रकार की घटना सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page