Nainital: पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो शातिर अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्ती के अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुपालन में धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। आदेश के बाद दोनों अभियुक्तों को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर प्रतापपुर बॉर्डर, काशीपुर तक छोड़ दिया गया। साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि यदि अगले छह माह के भीतर बिना अनुमति जनपद की सीमा में प्रवेश किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम सख्त...नए वार्डों में बकाया व्यावसायिक टैक्स पर शिकंजा, 31 दिसंबर के बाद नहीं मिलेगी छूट

पुलिस के मुताबिक जिला बदर किए गए अभियुक्तों में केवल सिंह और इमरान शामिल हैं। केवल सिंह के खिलाफ चोरी सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इमरान के खिलाफ अवैध शराब तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 25 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, अब शीतकालीन यात्रा पर सरकार का फोकस

नैनीताल पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page