कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की, अभिजीत दिपके बने राष्ट्रीय संयोजक

खबर शेयर करें

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय विस्तार और भविष्य की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नई नेतृत्व टीम का गठन किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिजीत दिपके को संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। आशुतोष रांका और सौरव दास को राष्ट्रीय सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, दीपक बलियान को संगठन सह-प्रभारी और आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कंगना रनौत का नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला, बोलीं- ‘लोमड़ी’ बनने के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी

इसके अलावा विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह को विधिक मामलों की प्रमुख, वैष्णवी गौर को अनुसंधान एवं नीति प्रमुख, रोहन देशपांडे को प्रौद्योगिकी प्रमुख तथा योगेश इंगले को वित्त प्रमुख बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य यात्रा में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने चार जोनल प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। उत्तर क्षेत्र की जिम्मेदारी दीपक बलियान, दक्षिण क्षेत्र की विजय रेड्डी मल्लांगी, पूर्व एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र की अंकित भारद्वाज तथा पश्चिम क्षेत्र की योगेश इंगले को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बहन की शादी से आठ दिन पहले युवक ने खुद को मारी गोली, वीडियो बनाकर कहा- ‘बहुत परेशान किया... हिसाब ऊपर होगा’

पार्टी ने बताया कि अगले छह महीनों में देशभर में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयों का गठन किया जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया गया कि घोषित सूची के अलावा फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति को पार्टी का पदाधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page