उत्तराखंड: दिवाली से पहले राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत, केंद्र ने जारी किए 27.13 करोड़ रुपये

खबर शेयर करें

एक साल से लंबित लाभांश और भाड़े के भुगतान की राह हुई आसान

देहरादून। प्रदेश के 9030 राशन विक्रेताओं के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने उनके पिछले करीब एक वर्ष से लंबित लाभांश और भाड़े के भुगतान के लिए 27.13 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इससे लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वन भूमि चिन्हीकरण के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ऋषिकेश में रेलवे ट्रैक जाम, गंगानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रही खड़ी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश को केंद्र से यह धनराशि प्राप्त हो चुकी है। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें राज्यांश जोड़कर शीघ्र ही राशन विक्रेताओं को भुगतान किया जाए। मंत्री ने कहा कि बीते सप्ताह विधानसभा भवन स्थित सभागार में राशन विक्रेताओं के संगठन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि दिवाली से पहले बकाया भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश में दो दर्जन उप शिक्षा अधिकारियों के तबादले, 26 नए अधिकारियों को मिली पहली तैनाती
Ad

मंत्री ने बताया कि विभाग शेष बकाया लाभांश और भाड़े की धनराशि के लिए भी केंद्र सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए है।

बता दें कि प्रदेश के छह जिलों के राशन विक्रेताओं का अक्तूबर 2024 से और सात जिलों के राशन विक्रेताओं का जनवरी 2025 से लाभांश और भाड़े का भुगतान लंबित है। वहीं, राशन विक्रेता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने सरकार से मांग की है कि सभी राशन विक्रेताओं को जल्द से जल्द पूरा बकाया भुगतान किया जाए ताकि त्योहार से पहले उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव का बिगुल...1 अक्टूबर को मतदान, छह पदों पर होगा चुनाव
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page