उत्तराखंड: पिटकुल कर्मचारियों को दिवाली से पहले दोहरी सौगात, तीन प्रतिशत डीए वृद्धि के साथ मिला बोनस का लाभ

खबर शेयर करें

देहरादून। दीपावली से पहले पिटकुल (पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) के नियमित कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। शासन से आदेश जारी होने के बाद एमडी पीसी ध्यानी के अनुमोदन पर पिटकुल प्रबंधन ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब एक जुलाई 2025 से कर्मचारियों को 55 की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 13 मार्च 2026

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पिटकुल के 874 नियमित कर्मचारियों के वेतन में प्रति माह 597 रुपये से लेकर 6723 रुपये तक की वृद्धि होगी। इससे कर्मचारियों में खासा उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे आवंटित, रुद्रपुर में विकास परियोजनाओं का सचिव आवास ने किया निरीक्षण

इससे पहले पिटकुल प्रबंधन ने दीपावली बोनस का आदेश भी जारी किया था। समूह-ग और समूह-घ वर्ग के 586 कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा। यानी त्योहार से ठीक पहले पिटकुल कर्मचारियों को डीए और बोनस के रूप में दोहरी सौगात मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में नर्सिंग कोर्स की 1800 सीटें बढ़ाने को मंजूरी, एसओपी तैयार करने का निर्णय

You cannot copy content of this page