उत्तराखंड: एनएचएम के तहत 134 सीएचओ पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम कदम उठाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में 134 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के माध्यम से आज 22 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर दोगांव के पास खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर में बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में लगातार भर्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में एनएचएम के तहत सीएचओ के 134 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 22 मार्च 2025

जिलेवार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है— अल्मोड़ा में 15, चमोली में 13, चंपावत में 7, देहरादून में 6, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 4, पौड़ी में 24, पिथौरागढ़ में 16, टिहरी में 10, ऊधमसिंह नगर में 20 और उत्तरकाशी में 5 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 19 जुलाई तक मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में कहीं-कहीं बारिश के आसार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन भर्तियों से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स और प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं और प्रभावी होंगी, जिससे आमजन को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और आवेदन की शर्तें विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page