Uttarakhand: अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 19 जुलाई तक मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में कहीं-कहीं बारिश के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की मौजूदगी के बावजूद फिलहाल लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश के एक-दो दौर पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में भी मौसम के तेवर ज्यादा नहीं बदलेंगे। 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 30 मार्च की परीक्षा अब 31 मार्च को, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का आदेश जारी

बीते दो दिनों से प्रदेशभर में बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर तेज धूप खिलने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, वहीं पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उमस भरे मौसम के चलते दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 1 जून 2026

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल व्यापक और लगातार बारिश के संकेत नहीं हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने के कारण कुछ स्थानों पर तेज बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल झील से शिप्रा नदी और गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड तक, NGT में गूंजे पर्यावरण के गंभीर सवाल

You cannot copy content of this page