Haldwani: इंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश से की मुलाकात

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने बुधवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से शिष्टाचार भेंट की। दोनों पदाधिकारियों ने विधायक से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान श्रमिकों के हित, अधिकारों और संगठन को जिले में मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मजदूर वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठित एवं प्रभावी प्रयास जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से तबाही का आंकलन करने उत्तराखंड पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन करेंगे प्रभावित जिलों का दौरा

उन्होंने कहा कि इंटक के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनोज पंत और रोहित भट्ट श्रमिकों की समस्याओं को मजबूती से संबंधित स्तर तक पहुंचाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यात्रियों के लिए राहत...लालकुआं–किशनगंज स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, अब 27 मार्च तक चलेगी सेवा

श्रमिकों की आवाज को मजबूत करना प्राथमिकता

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पंत और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि इंटक के संगठन को जिले के प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा। साथ ही श्रमिकों की समस्याओं को समझकर उन्हें संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष उठाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत...दिसंबर–जनवरी का छूटा राशन अब फरवरी में मिलेगा

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए जिले के विभिन्न श्रमिक संगठनों और श्रमिक साथियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से प्रभावी आवाज उठाई जाए।

ये लोग रहे मौजूद

शिष्टाचार भेंट के दौरान दीप चंद्र पाठक, विनय अग्रवाल, हिमांशु जोशी, हरभजन भुल्लर, रवि बिष्ट, रोहित मिश्रा और गिरीश पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page