Haldwani: स्वतंत्रता दिवस और स्थापना दिवस पर खुखरायण बिरादरी की सभा, समाजसेवा में योगदान देने वालों का सम्मान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। खुखरायण बिरादरी हल्द्वानी की ओर से स्वतंत्रता दिवस और खुखरायण सभा हल्द्वानी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रामपुर रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने देश की आजादी के पर्व को उत्साह के साथ मनाया और सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सभा में कश्मीरी लाल साहनी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है और सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में संत निरंकारी मिशन का विशाल सत्संग, ब्रह्मज्ञान से जीवन को सार्थक बनाने का संदेश

खुखरायण बिरादरी की ओर से समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें लोहड़ी समारोह, रक्तदान शिविर, शरबत छबील वितरण सहित अन्य सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख हैं। सभा में इन गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: मेगा हेल्थ कैंप में 519 लोगों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, कैंसर स्क्रीनिंग से आयुष्मान कार्ड तक एक ही छत के नीचे सुविधाएं

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों हर कृष्ण लाल चड्ढा, कश्मीरी लाल साहनी, जेके चड्ढा और राघवेन्द्र चड्ढा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सम्मानित लोगों के सामाजिक योगदान की सराहना की और उनके अनुभवों से समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा लेने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  सऊदी अरब में भीषण हादसा: सोफा फैक्ट्री में लगी आग, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

सभा में खुखरायण बिरादरी के अध्यक्ष नरेंद्र साहनी और महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में जितेंद्र साहनी, राहुल सब्बरवाल, गिरीश साहनी, विवेक भसीन, अविनाश सेठी, रोमी कोहली, दीपक भसीन, संदीप कोहली, संजय कोहली, राज कुमार आनंद, पंकज साहनी, सुनील सूरी, पवन साहनी, पीयूष साहनी, हृदयेश साहनी, विशाल साहनी, ध्रुव सूरी और गौतम साहनी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page