पौड़ी जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सीएम सख्त, डीएम से मांगी रिपोर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। देहलचौरी बस हादसे के बाद पौड़ी जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताते हुए डीएम से रिपोर्ट तलब की है। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और अस्पताल में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: वीकेंड पर पुलिस का सख्त एक्शन...काले शीशे और फर्जी नंबर प्लेट वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

मंगलवार को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने घायलों को सही इलाज न मिलने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य के हर अस्पताल में गंभीर मरीजों और घायलों के उपचार के लिए बुनियादी सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों और स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट...5 सितंबर को सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी

परिवहन विभाग पर भी गिरी गाज
मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। अगर इसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहला देने वाली घटना...बेटे के हथौड़े के वार से पिता की मौत, गांव में पसरा मातम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page