Haldwani: सड़क हादसे के मृतक के वाहन से चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल व सोने की अंगूठी बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया है।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार 3 मार्च 2026 को वादी गोपाल सिंह बिष्ट निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों ने एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: वन पंचायत भूमि में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बिल्डर्स पर सख्त कार्रवाई

शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 73/26 धारा 305(B) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी के निर्देश पर बनी पुलिस टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी और अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा बोल्डर, दंपती बाल-बाल बचे

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से 5 मार्च 2026 को दो आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • मौ0 उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) पुत्र साहिद मलिक, निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा
  • मौ0 सैफ अली (29 वर्ष) पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ओवरटेक पड़ा भारी...कंटेनर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से

  • 01 मोबाइल फोन (विवो कंपनी)
  • 01 सोने की अंगूठी (पीली धातु)
    बरामद की है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315 और 3(5) बीएनएस की भी वृद्धि की गई है।

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा (विवेचक)
  • कांस्टेबल अनिल जौहरी
  • कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page