Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, एक दिन में निवेशकों को तगड़ा झटका

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। देश के सर्राफा और कमोडिटी बाजार में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सोना और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई है। एक ही दिन में चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गया, जबकि सोना भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हो गया। यह गिरावट सिर्फ वायदा कारोबार तक सीमित नहीं रही, बल्कि घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली।

Silver bubble bursts: एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक आखिरकार चांदी का बुलबुला फूट गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को चांदी ने जबरदस्त तेजी के साथ नया रिकॉर्ड बनाया था और कारोबार के अंत में यह 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। लेकिन शुक्रवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव तेजी से फिसलकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही कारोबारी दिन में चांदी 1,07,971 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लेडी ब्लैकमेलर’ अंशिका का खौफनाक साम्राज्य, अफसर-पुलिस तक जाल में

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले ही गुरुवार को चांदी की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते हुए इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई थीं। कारोबार के दौरान यह 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी। हालांकि रिकॉर्ड तेजी के तुरंत बाद निवेशकों को तगड़ा झटका लगा और चांदी अपने उच्चतम स्तर से महज एक दिन में 1,28,126 रुपये प्रति किलो टूट गई।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में सियासी भूचाल: पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, सत्ता बदलते ही बड़ा एक्शन

चांदी की इस भारी गिरावट का असर सोने पर भी साफ दिखाई दिया। 24 कैरेट सोने की कीमत में एक ही दिन में 33,113 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव गुरुवार को 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को लुढ़ककर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश अलर्ट: बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित

अगर सोने के रिकॉर्ड स्तर से आई गिरावट पर नजर डालें तो गुरुवार को ही सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाइफटाइम हाई छुआ था। इसके बाद अचानक आई तेज बिकवाली के चलते सोना अपने उच्चतम स्तर से 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि मुनाफावसूली, वैश्विक संकेत और अत्यधिक तेजी के बाद करेक्शन इस बड़ी गिरावट की प्रमुख वजहें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page