रेल हादसा: मानवरहित क्रॉसिंग पर गरीब रथ एक्सप्रेस से टकराई बाइक, दो बच्चों समेत पांच की मौत

खबर शेयर करें

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में बुधवार शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रोजा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय बाइक सवार लोग गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि शव रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर बिखर गए, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर सांसद अजय भट्ट गंभीर, स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय हरिओम निवासी ग्राम बनके गांव, थाना उचौलिया, जिला लखीमपुर खीरी, उनके साढ़ू सेठ पाल निवासी गांव विकन्ना, थाना निगोही (शाहजहांपुर), सेठ पाल की 35 वर्षीय पत्नी पूजा तथा उनके दो बच्चों के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी में बड़ी गिरावट...चांदी 7,000 रुपये और सोना 1,600 रुपये तक टूटा

बताया गया कि सभी लोग शाहजहांपुर के बुध बाजार में खरीदारी करने गए थे और शाम को बाइक से लखीमपुर खीरी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:18 बजे मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर गरीब रथ एक्सप्रेस आ गई और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “Best Media Educator of Digital Journalism” सम्मान

हादसे की सूचना पाकर हरिओम के पिता लालाराम भी मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की। एक साथ पांच लोगों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page