BJP पर अभिजीत दीपके के गंभीर आरोप, बोले- ‘पार्टी में शामिल होने का बनाया गया दबाव, परिवार को मिली धमकियां’

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को कई बार धमकियां दी गईं तथा बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया गया। दीपके का कहना है कि पार्टी में शामिल नहीं होने पर उनके परिवार के लिए ठीक नहीं होने की चेतावनी भी दी गई।

दीपके ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पोतों की उम्र के बराबर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का पूरा ध्यान युवाओं के भविष्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों के बजाय केवल सत्ता हासिल करने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका का बड़ा कदम: ट्रंप ने पिटुफिक स्पेस बेस पर NORAD विमान तैनात करने का दिया आदेश

उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर व्यापक स्तर पर एकजुट होने की आवश्यकता है। दीपके ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल या संगठन इन मुद्दों के समर्थन में खड़ा होगा, CJP उसका समर्थन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  म्यांमार में सेना का ‘संवैधानिक कब्जा’...मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति, लोकतंत्र पर गहराया संकट

इस दौरान उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयान का भी जिक्र किया। दीपके ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी की कई बातें सही लगती हैं। उन्होंने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल के मामलों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

दीपके ने दावा किया कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने से कई छात्र घायल हुए और कुछ की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जानकारी में हुई है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए और यदि उनकी जानकारी के बिना हुई है, तब भी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  14 साल बाद भारत पहुंचे फुटबॉल के जादूगर मेसी, कोलकाता में दिखी दीवानगी...चार शहरों में फैंस से मिलेंगे ‘GOAT’

इसके अलावा अभिजीत दीपके ने बीजेपी पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page