दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई स्लीपर बस में लगी आग, 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

कर्नाटक: चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर ट्रक और निजी स्लीपर कोच बस की आमने-सामने की टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही निजी स्लीपर कोच बस चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गोरलाथु क्रॉस के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने डिवाइडर पार कर बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग भड़क उठी और कुछ ही देर में वह पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में डॉक्टरों की मनमानी चरम पर! मरीज लाइन में, डॉक्टर समय से पहले ओपीडी से गायब

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी काफी दिक्कतें आईं। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बनभूलपुरा कांड के मुख्य आरोपी जावेद-अरशद ने किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

हादसे की प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई होगी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पार कर बस से जा टकराया।

यह भी पढ़ें 👉  बारात आने से पहले दुल्हन फरार...फिर छोटी बहन संग रचाई गई शादी, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की निगरानी कर रहे हैं। हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम भी लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page