Haldwani: जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विधानसभा के बजट सत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले विधायक सुमित हृदयेश का सोमवार को हल्द्वानी स्थित उनके निज आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विधायक के जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना में व्याप्त खामियों, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों की समस्याओं और युवाओं के रोजगार जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग...दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हालचाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को जिस गंभीरता और मजबूती के साथ विधायक ने सदन में उठाया है, वह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत: सुमित हृदयेश

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता ने उन्हें जो विश्वास और स्नेह दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होटल से 104 जिलेटिन रॉड्स बरामद, मालिक गिरफ्तार...15 साल से छिपाकर रखा था विस्फोटक

विधायक ने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनहित, विकास और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे, जगमोहन बगड़वाल, गिरीश पांडे, संजू पाना, महेशानंद, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, ज़ाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद विक्की त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति पर मातम: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विधायक सुमित हृदयेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके जनहित के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी जनता के मुद्दों को इसी तरह मजबूती से उठाने की अपेक्षा जताई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page