नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’, 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा

खबर शेयर करें

मुंबई: बालीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज एक्टर के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी, क्योंकि इससे पहले एक्टर की मौत की अफवाह फैली थी, जिससे पूरा देश सदमे में आ चुका था, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

एक्टर का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ है। वह आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक कदम: IIT की जूनियर टेक्नीशियन ने फांसी लगाई, डायरी में मंगेतर की नाराजगी का जिक्र

बता दें, हाल ही में एक्टर की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह 11 दिनों तक आईसीयू वार्ड में वेंलिलेटर सपोर्ट पर थे और इस बीच एक्टर के निधन की अफवाह भी फैली थी।

करण जौहर ने लिखा भावुक पोस्ट
निर्माता करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने हीमैन को श्रद्धांजलि दी है। करण ने लिखा है, ‘यह एक युग का अंत है… एक बहुत बड़ा मेगा स्टार… मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं… लेकिन सबसे ज्यादा वह सबसे अच्छे इंसान थे… हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था… उनके पास सभी के लिए केवल अथाह प्यार और सकारात्मकता थी। आज हमारी इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन है.। एक ऐसा स्थान जिसे कभी कोई नहीं भर सकता, हमेशा एकमात्र धरमजी रहेंगे। हम आपको बहुत याद करेंगे। आज स्वर्ग धन्य है। आपके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजधानी पर आतंकी साया!...लाल किला और प्रमुख धार्मिक स्थल निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों का हाई अलर्ट
Ad

You cannot copy content of this page