अखनूर में मुठभेड़…सेना का एक जेसीओ शहीद, किश्तवाड़ में तीन आतंकी ढेर

खबर शेयर करें

जम्मू। जम्मू जिले के अखनूर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना का एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गया। मुठभेड़ अखनूर के केरी बट्टल इलाके में शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। सेना और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान के हालात पर भारत की पैनी नजर, 9 हजार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क

किश्तवाड़ में तीन आतंकी मारे गए

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में संगठन का टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी, 933 पदों पर होगी भर्ती, नियमों में किए गए बड़े बदलाव

सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें नाकाम

बीते दिनों सीमा पर भी घुसपैठ की कई कोशिशों को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। 4 और 5 अप्रैल की दरम्यानी रात को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया था। वहीं, 1 अप्रैल को पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में सेना ने 4 से 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पुत्र पर हत्या का आरोप, माँ बनी बहिष्कार की शिकार, प्रशासन ने दिलाया न्याय

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page