हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार…ननद-भाभी की मौत, छह घायल

खबर शेयर करें

रामपुर। रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार भमरौवा रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शहजादनगर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी कृष्णपाल के परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। बुधवार को वापस लौटते समय कार में सवार पूजा, लज्जावती, सुभाष, सौरभ, संतोष और बच्चे भूरी, अंश व सोनल सवार थे, जबकि दूसरी गाड़ी में अन्य परिजन चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई...12 हजार की रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भमरौवा के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद करीब पांच बार पलटी खा गई। हालांकि परिजनों का आरोप है कि किसी अन्य वाहन की टक्कर के कारण हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान: ‘समझौता हुआ तो ठीक, नहीं तो दूसरा रास्ता अपनाएंगे’

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रही गाड़ी में सवार परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना देकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा और लज्जावती को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर-किच्छा बना टैक्स चोरी का सिंडिकेट, 'सेटिंग-गेटिंग' के दम पर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना

ओमकार सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलटी थी, जिसमें दो महिलाओं की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page