ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी मौत की वजह…छात्र ने खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

खबर शेयर करें

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-77 स्थित जल विहार वेलफेयर सोसाइटी में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत और आर्थिक तनाव से परेशान 22 वर्षीय छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान आदित्य भाटी के रूप में हुई है, जो वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे आदित्य ने घर के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और अपने ताऊ की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही घर में मौजूद मां और छोटा भाई मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  47 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 7 महिला नक्सली भी शामिल

जांच के दौरान पुलिस को आदित्य के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने ऑनलाइन गेमिंग की लत और गलत संगत में पड़ने का जिक्र किया है। उसने लिखा कि गेमिंग में भारी रकम हारने के कारण वह मानसिक तनाव और कर्ज में डूब गया था, जिससे उबरने का रास्ता उसे नहीं सूझा।

यह भी पढ़ें 👉  सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत, पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका

पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार उसके ताऊ की लाइसेंसी रिवॉल्वर थी, जो घर में ही रखी थी। अरविंद ने बताया कि हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतक के मोबाइल फोन और बैंक लेनदेन की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में था और उसने कितनी राशि गंवाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में भी संभावना

घटना के समय पिता घर पर नहीं थे। मां और छोटे भाई ने ही सबसे पहले उसे देखा। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि आदित्य इतने बड़े मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page