आईआईटी बाबा के खिलाफ एफआईआर, नशे में सुसाइड की दी थी सूचना

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से मशहूर अभय सिंह के खिलाफ जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनके पास से गांजा बरामद किया गया है। हालांकि, गांजे की मात्रा कम होने के चलते उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आचार संहिता उल्लंघन पर ईशांत शर्मा पर बीसीसीआई की कार्रवाई, मैच फीस का 25% जुर्माना

सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस

डीसीपी साउथ के मुताबिक, जयपुर दक्षिण के शिप्रापथ थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक होटल में अभय सिंह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां अभय सिंह नशे की हालत में मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड फेल छात्रों के लिए सुनहरा मौका, सुधार परीक्षा के लिए 24 मई तक करें आवेदन

गांजा लेने की बात कबूली

पुलिस टीम को देखते ही अभय सिंह ने अपनी जेब से गांजे की एक पुड़िया निकालकर दी और कहा, “मैंने गांजा पीया था, हो सकता है नशे में कोई सूचना दी हो, लेकिन मुझे कुछ याद नहीं है।” इस पर पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया और मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर दून से पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा रद्द, सुरक्षा कारणों से नहीं जाएगा जत्था

जमानत पर रिहाई

गांजा कम मात्रा में होने की वजह से पुलिस ने अभय सिंह को गिरफ्तार नहीं किया और उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page