Nainital: सनसनीखेज खुलासा…गुमशुदा युवक की हत्या कर खाई में फेंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को भुजियाघाट स्थित एक रिसोर्ट के जनरल मैनेजर भावेश पांडे ने थाना तल्लीताल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चंद्र उपाध्याय (33) एक दिन की छुट्टी लेकर 22 अप्रैल को गया था, लेकिन न तो ड्यूटी पर लौटा और न ही घर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटीयन से बने "इंजीनियर बाबा", कुंभ में आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से व्यापक खोजबीन की। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जीएसटी विभाग का डेटा एंट्री ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जांच के दौरान सामने आया कि घटना के दिन आरोपी और मृतक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। पूछताछ में मुख्य आरोपी कमल सिंह बिष्ट (23) ने कबूल किया कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर उन्होंने दिनेश को गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 46 लाख का बिजली बिल बना सनसनी, लापरवाही पर जेई और कंपनी को नोटिस

पुलिस ने 29 अप्रैल को आरोपी कमल सिंह बिष्ट को बीएनएस की धारा 103/238 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page