Uttarakhand: UKSSSC की बड़ी घोषणा…3 मई को होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विशेष तकनीकी अर्हता (विभिन्न विभाग) के तहत आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 3 मई 2026 को प्रस्तावित थी।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, समूह ‘ग’ के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जानी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते फिलहाल परीक्षा को अगली सूचना तक टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी श्रीमद् भगवत गीता, सीएम धामी ने दिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के निर्देश

सचिव एन. एस. डुंगरियाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नजर बनाए रखें, ताकि अपडेट मिलते ही उन्हें नई तिथि की जानकारी हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Kainchi Dham Mela: सात समंदर पार से बाबा के दरबार में पहुंचा भक्त, अमेरिका के मैक्स बोले - ‘ऐसा लगा जैसे बाबा ने मुझे अपने घर बुला लिया’...Video
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page