Uttarakhand: केदारनाथ के लिए 21 अप्रैल से हेली सेवा की तैयारी, 10-12 अप्रैल से शुरू होगी टिकट बुकिंग

खबर शेयर करें

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए इस वर्ष हेली शटल सेवा 21 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद (यूकाडा) इसके लिए अंतिम रूप देने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के साथ बैठक होगी, जिसके बाद हेली सेवाओं की तिथि और सुरक्षित उड़ान के लिए मानक प्रचालन कार्यविधि (SOP) जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने LSMUN सम्मेलन में बटोरी प्रशंसा

हर साल की तरह इस बार भी गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेली शटल सेवाएं संचालित होंगी। यूकाडा ने हेली कंपनियों का चयन कर लिया है और किराया भी तय कर दिया गया है।

यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि हेली टिकटों की बुकिंग 10 से 12 अप्रैल के बीच शुरू कर दी जाएगी। टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम को सौंपी गई है, जिसके लिए यूकाडा और आईआरसीटीसी के बीच बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को अब कोषागार से सीधे मिलेगी पेंशन

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। ऐसे में यूकाडा 21 अप्रैल से ही हेली सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालु आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 21 नवम्बर 2025

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि डीजीसीए के साथ बैठक के बाद हेली सेवा की अंतिम तिथि और एसओपी जारी कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page